Rape with women, blame at relative-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महिला को नशीला पदार्थ सूंघाकर किया दुष्कर्म, रिश्तेदार पर आरोप

khaskhabar.com: गुरुवार, 05 जनवरी 2017 3:52 PM (IST)
महिला को नशीला पदार्थ सूंघाकर किया दुष्कर्म, रिश्तेदार पर आरोप
सोनीपत। महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म करने का मामला कुंडली थाना पुलिस के सामने आया है। दुष्कर्म का आरोपित महिला के भाई का रिश्तेदार बताया जा रहा है। पुलिस ने पीडि़त महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वाजिदपुर सबौली निवासी एक महिला ने कुंडली थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह गत 26 दिंसबर को घर पर अकेली थी, उसी दौरान उसके भाई का साला उसके पास आया। महिला ने बताया कि उसने गाड़ी खराब होने की बात जाहिर कि और एक हजार रूपये देने की बात कहीं। पास में रूपये नहीं होने के कारण भाई के साले को रूकने के लिए बोला और पड़ोस से रूपये लाने की बात कही। तो भाई के साले ने खराब बताई गई कार के पास आने को कहा। महिला ने बताया कि वह कार के पास गई तो उसी दैरान नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया। होश में आने पर वह सुनसान जगह पर मिली। आरोपित युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। और देर रात गोहाना रोड स्थित सदर थाने के बाहर छोडक़र फरार हो गया। महिला के पति के अनुसार महिला की तबीयत बेहद खराब बताई जा रही है। वहीं देर रात महिला को सदर थाने के सामने से घर लाया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

[@ मच्छर से मौत हादसा,मिलेगा बीमा क्लेम]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement