Rape with woman at Choupal, accused arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चौपाल में युवती से दुराचार, अभियुक्त गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 30 नवम्बर 2016 4:31 PM (IST)
चौपाल में युवती से दुराचार, अभियुक्त गिरफ्तार
शिमला। उपमंडल चौपाल में डाकघर सराहन के टेल गांव में एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा एक युवती के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकरी के अनुसार मंगलवार देर रात चौपाल के टेल गांव में एक अधेड़ व्यक्ति ने एक गांव की ही 21 वर्षीय युवती के घर जा कर उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया और वहां से भाग गया। युवती ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। बुधवार सुबह पीड़ित युवती के परिजनों ने चौपाल थाना में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने तुरत कार्रवाई कर अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। एसपी डीडब्ल्यू नेगी ने मामले की पुष्टि की है। खास ख़बर Exclusive: सदियों पुरानी सोहराय को बचाने का बीड़ा उठाया महिलाओं ने See photos

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement