हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के एक
गांव में एक दलित महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। गांव के ही तीन
दबंगों ने करीब दो घंटे तक महिला को एक दुकान के अंदर जबरन बंधक बनाकर गैंगरेप
किया और दुकान के अंदर बंद कर फरार हो गए। पीड़िता ने अपने पति के साथ पुलिस में इस
मामले की शिकायत की है पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया हैं।