Rape-murder accused in Rajasthan sentenced to death within 24 days of crime-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दुष्कर्म-हत्या के आरोपी को अपराध के 24 दिन के अंदर मौत की सजा

khaskhabar.com: शनिवार, 23 अक्टूबर 2021 1:51 PM (IST)
दुष्कर्म-हत्या के आरोपी को अपराध के 24 दिन के अंदर मौत की सजा
जयपुर। राजस्थान में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी एक व्यक्ति को अपराध करने के 24 दिनों के भीतर मौत की सजा सुनाई गई है। जानकारी के मुताबिक आरोपी दिनेश जाट को शुक्रवार को सजा सुनाई गई। डीजीपी एम.एल. लाथर ने कहा कि अपराध के बारे में सूचना 20 सितंबर मिली, जब आरोपी नाबालिग को उपहार का लालच देकर उसके घर से ले गया। पीड़िता के पिता द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद कुछ ही देर में जांच शुरू हुई और लड़की का शव एक खेत में मिला।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अजमेर रेंज के आईजी और अन्य के नेतृत्व में पुलिस टीम नागौर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।
पुलिस की विशेष टीम ने साक्ष्य के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर छह दिन में मेड़ता शहर के पोक्सो कोर्ट में पेश किया।
अजमेर रेंज आईजी द्वारा स्पीक अप अभियान के तहत मामले का चयन किया गया और 28 सितंबर को सुनवाई शुरू हुई।
लाथर ने कहा, "हर दिन गवाहों को बुलाया गया और आखिरकार 21 अक्टूबर को दिनेश को अपराध का दोषी पाया गया और शुक्रवार को उसे मौत की सजा सुनाई गई।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement