लखनऊ/अंबेडकरनगर।
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर के एक मदरसे में रसोई संभालने वाली विधवा महिला ने तीन
शिक्षकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती
पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित
महिला का कहना है कि वह मालीपुर थाना क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव के रहने वाली एक
विधवा है। उसके दो बच्चे हैं। अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए वह जलालपुर के एक
मदरसे में रसोईया का कार्य कर रही है।