Advertisement
रणजीत सिंह चौटाला ने दिया आश्वासन, वीरवार से नियमित रूप से खुलेंगे निजी स्कूल

संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने बताया कि सरकार ने अब स्कूल बसों के कागजात पूरे करने के लिए दस दिनों का समय दिया है। इसी कड़ी में हिसार में भी परिवहन विभाग की ओर से भी सेक्टर 27-28 के पासिंग ग्राउंड में 17, 18, 20, 21, 25, 27 व 28 अप्रैल को स्कूल बसों के लिए विशेष पासिंग कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं ताकि जल्द से जल्द सभी स्कूल बसों की पासिंग की जा सके।
उन्होंने कहा कि स्कूल संचालक खुद महेंद्रगढ स्कूल हादसे के बाद संवेदनशील है और बच्चों की सुरक्षा के प्रति गंभीर है। उन्होंने कहा कि अगर पहले भी स्कूल बसों की नियमित चैकिंग होती तो इस तरह की घटना नहीं होती। उन्होंने स्कूल संचालकों से भी आह्वान किया कि वे अपने सभी कागजात पूरे कराएं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करें ताकि इस तरह की घटना की पुनरावर्ती न हो।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हिसार
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


