khaskhabar.com: गुरुवार, 22 दिसम्बर 2016 11:31 AM (IST)
बीकानेर। खेल लेखक एवं समीक्षक स्वर्गीय झंवर लाल व्यास ‘रंगीला’ की स्मृति में ग्यारहवीं शतरंज प्रतियोगिता 1 से 3 जनवरी तक नत्थूसर गेट के बाहर स्थित नालंदा सीनियर सैकण्डरी स्कूल में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता संयोजक एडवोकेट जुगल किशोर व्यास ने बताया कि इसके लिए 23 से 30 दिसम्बर तक आवेदन करवा जा सकेंगे। प्रतियोगिता में विभिन्न राउंड खेले जाएंगे। विजेता खिलाडिय़ों को 3 जनवरी को स्वर्गीय रंगीला की पुण्यतिथि पर पुरस्कृत किया जाएगा।