Randhawa denies Kamal Naths interference in Pilot case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रंधावा ने पायलट मामले में कमलनाथ के दखल से इनकार किया

khaskhabar.com: सोमवार, 17 अप्रैल 2023 5:20 PM (IST)
रंधावा ने पायलट मामले में कमलनाथ के दखल से इनकार किया
जयपुर। राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सोमवार को सचिन पायलट के अनशन के बाद उठे विवाद के समाधान के लिए कमलनाथ के दखल से इनकार कर दिया है। सचिन पायलट ने वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली पूर्व भाजपा सरकार में हुए कथित भ्रष्टाचार के मामलों में अशोक गहलोत सरकार द्वारा एक्शन नहीं लिए जाने के विरोध में एक दिन का उपवास रखा था। रंधावा ने खुद संकट का समाधान करने का दावा करते हुए कहा, मैं प्रभारी हूं तो समस्या का समाधान करूंगा। मुझे कमलनाथ के बारे में कोई जानकारी नहीं है। कमलनाथ का कोई पत्र हो तो मुझे दिखाइए। रंधावा सोमवार को कांग्रेस विधायकों के साथ वन-टू-वन फीडबैक मीटिंग के लिए जयपुर पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि पायलट मामले में उचित समाधान निकाला जाएगा।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement