Ramveer Murder Case Remains Unsolved After Three Months-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तीन महीने बाद भी नहीं खुला रामवीर हत्याकांड, बेटी रेनू ने ग्रामीणों संग आईजी कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार

khaskhabar.com: सोमवार, 29 दिसम्बर 2025 7:06 PM (IST)
तीन महीने बाद भी नहीं खुला रामवीर हत्याकांड, बेटी रेनू ने ग्रामीणों संग आईजी कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार
भरतपुर। सेवर थाना क्षेत्र में करीब तीन महीने पहले झाड़ियों में मिले रामवीर उर्फ राम के शव के मामले में अब तक कोई खुलासा नहीं होने से परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मृतक रामवीर कोठेन खुर्द गांव का निवासी था, जो घर से ट्रैक्टर का सामान लेने के लिए निकला था, लेकिन बाद में उसकी लाश संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियों में मिली थी। घटना के बाद से ही परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन पुलिस अब तक न तो किसी आरोपी को पकड़ सकी है और न ही मामले का खुलासा कर पाई है। परिजनों का आरोप है कि वे लगातार सेवर थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे हैं। मृतक की बेटी रेनू ने बताया कि पुलिस न तो गंभीरता से जांच कर रही है और न ही पीड़ित परिवार से संवेदनशीलता के साथ पेश आ रही है। इससे परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद लगातार कमजोर होती जा रही है।
इसी को लेकर सोमवार को मृतक की बेटी रेनू ग्रामीणों के साथ पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कार्यालय पहुंची और एक ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। ज्ञापन में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा गया कि यदि समय रहते निष्पक्ष जांच की जाती तो अब तक सच्चाई सामने आ चुकी होती।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement