Advertisement
रामपुर : मुस्लिम होने की वजह से मेरे पिता पर कार्रवाई की गई : अब्दुल्ला खां

अब्दुल्ला ने कहा कि प्रतिबंध लगाने से पहले कोई नोटिस नहीं दिया गया था। सही प्रक्रिया का पालन भी नहीं किया गया। प्रतिबंध लगाने से आजम की तहरीक (आंदोलन) कमजोर नहीं होगी, बल्कि और मजबूत होगी।
उन्होंने कहा, "हम सब आजम खां हैं, आजम 40 साल से रामपुर की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने अपने भाषण में किसी का नाम नहीं लिया था, इसलिए चुनाव आयोग की कार्रवाई अनुचित है। आयोग ने सफाई देने का मौका तक नहीं दिया।"
आजम खां ने एक रैली के दौरान बिना नाम लिए भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा पर अभद्र टिप्पणी की थी। उनके बयान को लेकर चुनाव आयोग ने उनके प्रचार पर 72 घंटों की रोक लगाने का आदेश दिया है। अब आजम तीन दिन तक चुनाव प्रचार नहीं कर पाएंगे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
रामपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


