Advertisement
रमेश पहलवान ‘आप’ में हुए शामिल, मिला टिकट

कुसुमलता ने कहा कि मैं अपने आप को सौभाग्यशाली समझती हूं कि आज ‘आप’ के साथ जुड़ी हूं।
वहीं रमेश पहलवान ने कहा, “मेरी आज घर वापसी हो रही है। मैं समझता हूं कि मैं दोबारा से सही जगह आया हूं। दिल्ली की दिल की धड़कन अरविंद केजरीवाल हैं।”
विधिवत रूप से पार्टी में शामिल कराते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मुझे रमेश पहलवान को आम आदमी पार्टी में शामिल कराते हुए अत्याधिक प्रसन्नता हो रही है। 2013 में वह ‘आप’ में शामिल हुए थे। लेकिन, 2017 में उन्होंने किसी कारणवश हमारी पार्टी से नाता तोड़ लिया था। अब सात साल बाद उनकी वापसी हो रही है। अगर उनके उनके इलाके के लोगों से पूछेंगे तो वो कहेंगे कि रमेश पहलवान और कुसुमलता जी 24 घंटे लोगों के बीच में रहते हैं।”
बता दें कि इससे पहले भी रमेश पहलवान आम आदमी पार्टी के सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने 2017 में 'आप' छोड़ दिया था।
इसी को देखते हुए उन्होंने कहा कि 'आज मेरी घर वापसी' हो रही है।
इससे पहले दो दिसंबर को प्रख्यात शिक्षक अवध ओझा ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी।
अरविंद केजरीवाल ने गले में पार्टी का पटका और टोपी पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई थी।
पार्टी में शामिल होने के बाद अवध ओझा ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को धन्यवाद देते हुए कहा था कि उन्होंने मुझे राजनीति में आकर शिक्षा के लिए काम करने का अवसर दिया है। शिक्षा एक ऐसा माध्यम है, जो परिवार, समाज, राष्ट्र की आत्मा है। जितने भी देश दुनिया में महान हुए, उनकी पृष्ठभूमि में कहीं न कहीं शिक्षा का योगदान रहा है। अब तो मैं पार्टी का हिस्सा हूं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


