ramdas athawale attack on mayawati-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी चुनाव: बसपा का अस्तित्व खत्म होने की कगार पर- अठावले

khaskhabar.com: रविवार, 12 मार्च 2017 10:14 AM (IST)
यूपी चुनाव: बसपा का अस्तित्व खत्म होने की कगार पर- अठावले
लखनऊ। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने यहां शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश का दलित समाज रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) और भाजपा गठबंधन के साथ आ चुका है, बसपा का अस्तित्व खत्म होने की कगार पर है। उन्होंने कहा कि उप्र में भाजपा-आरपीआई (ए) गठबंधन की जीत बसपा का वजूद खत्म होने का जीता-जागता उदाहरण है। अठावले ने कहा कि प्रदेश का दलित, पिछड़ा वंचित समाज बसपा प्रमुख मायावती की असलियत जान चुका है और विकल्प के रूप में उप्र में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) स्थापित हो चुकी है।

चुनाव परिणाम आने के बाद आठवले ने एक बयान में कहा कि आरपीआई (ए) ने पूरे प्रदेश में 360 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों का समर्थन किया था, शेष 43 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, जिस कारण बसपा का पूरी तरह से सफाया हो गया।

--आईएएनएस

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement