Rally for River - Add all sections from the Water Awareness program-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रैली फॉर रिवर - जल जागरूकता कार्यक्रम से सभी वर्गों को जोडे़

khaskhabar.com: सोमवार, 11 सितम्बर 2017 7:28 PM (IST)
रैली फॉर रिवर -  जल जागरूकता कार्यक्रम से सभी वर्गों को जोडे़
जयपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मन्त्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि मुख्यमन्त्री जल स्वावलम्बन अभियान एवं ईशा फाउण्डेशन द्वारा आयोजित रैली फॉर रिवर जैसे जल संरक्षण कार्यक्रमों से सभी वर्ग के लोगों को जोडें। राठौड़ सोमवार को यहां इन्दिरा गांधी पंचायती राज संस्थान मेंं ईशा फाउण्डेशन द्वारा निकाली जा रही रैली फॉर रिवर की तैयारियों के सम्बन्ध में आयोजित मन्त्री समूह की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। राजस्थान नदी बेसिन एवं जल संसाधन योजना प्राधिकरण के अध्यक्ष श्रीराम वेदिरे ने बताया कि “रैली फॉर रिवर” 27 सितम्बर को दोपहर बाद 4 बजे भरतपुर जिले से राजस्थान में प्रवेश करेगी। रैली देश के 16 राज्यों से गुजरेगी।
बैठक में तय किया गया कि भरतपुर के ऊँचा नंगला में 27 सितम्बर को रैली का भव्य स्वागत किया जाएगा। 28 सितम्बर को सीतापुरा, जयपुर के जे.इ.सी.सी. में समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसे मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे एवं सद्गुरू ईशा फाउण्डेशन द्वारा सम्बोधित किया जाएगा। रैली 28 सितम्बर को दिल्ली हाइवे से होकर अलवर जिले से प्रस्थान करेंगी
इस दौरान प्रदेश में संचालित जल संरक्षण के महत्वपूर्ण “मुख्यमन्त्री जल स्वावलम्बन अभियान” के बारे में जानकारी दी जाएगी।
बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मन्त्री काली चरण सराफ, वन मन्त्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, कृषि मन्त्री प्रभुलाल सैनी, सामाजिक न्याय अधिकारिता मन्त्री अरूण चतुर्वेदी जलदाय मन्त्री सुरेन्द्र गोयल, स्वायत शासन एवं नगरीय विकास मन्त्री श्रीचन्द्र कृपलानी, शिक्षा राज्यमन्त्री वासुदेव देवनानी सहित मुख्यमन्त्री जल स्वावलम्बन अभियान से जुडे विभागों के अधिकारी तथा ईशा फाउण्डेशन के प्रतिनिधिगण ने रैली फॉर रिवर को सफल बनाने के लिए व्यवहारिक सुझाव देकर महत्वपूर्ण निर्णय करने में अपनी भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement