Advertisement
मोटापे के खिलाफ पीएम मोदी के अभियान को रकुल प्रीत का साथ, युवाओं से की ये अपील

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि सोडा की जगह पानी पीएं, लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों का उपयोग करें और एक स्वस्थ और स्थिर आदत अपनाएं। रकुल ने यह भी कहा कि यह केवल व्यक्तिगत बदलाव का समय नहीं है, बल्कि यह एक सांस्कृतिक बदलाव है। चाहे आप स्कूल में हों, काम पर हों या कहीं और, हमें एक स्वस्थ जीवनशैली की दिशा में एक साथ कदम बढ़ाने की आवश्यकता है।
अंत में रकुल प्रीत ने कहा कि हम सब मिलकर एक स्वस्थ, मजबूत भारत का निर्माण कर सकते हैं। आइए हम एक-दूसरे का समर्थन करें और एक बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करें। जय हिंद!
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम में मोटापे को समस्या बताते हुए इससे बचने और इसे अभियान के तौर पर चलाने की बात कही थी। 'मन की बात' कार्यक्रम के 24 घंटे के भीतर उन्होंने इस अभियान को नए सिरे से बल देने के लिए बड़ी हस्तियों को इसमें जुड़ने का आह्वान किया। अब इस अभियान में लोग खूब बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


