नई दिल्ली। सीबीआई निदेशक अनिल सिन्हा शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। अनिल
सिन्हा ने गुजरात काडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना को अपना
प्रभार सौंप दिया। सरकार ने अभी जांच ब्यूरो के लिये पूर्ण कालिक प्रमुख की
घोषणा नहीं की है।
गुजरात काडर के 1984 बैच के अधिकारी अस्थाना को दो दिन पहले सीबीआई में
अतिरिक्त निदेशक के रूप में प्रोन्नत किया गया था। विशेष निदेशक आरके
दत्ता, जो जांच ब्यूरो के प्रमुख के पद की दौड में थे, को विशेष सचिव के
तौर पर गृह मंत्रालय भेज दिया गया था। मंत्रालय में पहली बार दूसरे विशेष
सचिव का पद सृजित किया गया है।
# खास ख़बर Exclusive: सदियों पुरानी
सोहराय को बचाने का बीड़ा उठाया महिलाओं ने See photos