rakesh asthana takes charge as CBI director Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

CBI निदेशक का चार्ज राकेश अस्थाना को

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 दिसम्बर 2016 6:18 PM (IST)
CBI निदेशक का चार्ज राकेश अस्थाना को
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग का आदेश कहता है, सक्षम प्राधिकार ने आईपीएस (बिहार 1979) अनिल कुमार सिन्हा के अपना कार्यकाल पूरा करने के तत्काल बाद प्रभाव से और अगले आदेश तक के लिए सीबीआई के निदेशक पद का अतिरिक्त कार्यभार आईपीएस (गुजरात 1984) राकेश अस्थाना को बतौर सीबीआई के अतिरिक्त निदेशक सौंपने को मंजूरी प्रदान की है। दस साल में पहली बार ऎसा हुआ है कि निवर्तमान सीबीआई प्रमुख के उत्तराधिकारी का चयन नहीं किया गया है। सिन्हा ने आज दो साल का अपना कार्यकाल पूरा किया। सीबीआई प्रमुख का चयन एक कॉलेजियम करता है जिसमें प्रधानमंत्री, लोकसभा में विपक्ष के नेता या विपक्ष के सबसे बडे दल के नेता और प्रधान न्यायाधीश होते हैं। अभी कॉलेजियम की बैठक नहीं हो पाई है। # खास खबर Exclusive : लुटेरे की इस गैंग के शातिर तरीके से अफसर भी खा गए धोखा

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement