Advertisement
राज्य सभा : सभापति जगदीप धनखड़ के अपमान के लिए माफी मांगे विपक्ष : पीयूष गोयल

गोयल ने कहा कि विपक्षी दलों ने सभापति का अपमान किया है। विपक्ष के बड़े नेता भी बैठे-बैठे टिप्पणी करते नजर आए। विपक्ष के नेता सदन को नहीं चलने देने का मन बनाकर ही सदन में आते हैं। गोयल ने कहा कि जीरो आवर के दौरान सांसदों को महत्वपूर्ण मुद्दे उठाने तक का मौका नहीं मिलता। यह सांसदों के विशेषाधिकार का भी उल्लंघन है।
कांग्रेस राज्य सभा सांसद रजनी पाटिल के निलंबन वापसी की मांग पर गोयल ने कहा कि उन्होंने वीडियो बनाकर गैर कानूनी काम किया और यह गलत काम करने के बावजूद बिना माफी मांगे उन्होंने सदन में जैसा वक्तव्य दिया था, हंगामा कर रही थी। उसे देखते हुए यह सभी का मानना है कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए और प्रोसिजर का पालन करना चाहिए।
गोयल ने आगे कहा जिन लोगों ने आसन (सभापति) का अपमान किया, रूल्स लगातार तोड़े, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना जवाब नहीं देने दिया, उन्हें माफी मांगनी चाहिए।(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


