Rajya Sabha : bjp seats will decrease and congress seats to be increased by year 2022 Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

2022 तक राज्यसभा में भाजपा की घटेंगी सीटे, कांग्रेस का बढ़ेगा दबदबा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020 2:41 PM (IST)
2022 तक राज्यसभा में भाजपा की घटेंगी सीटे, कांग्रेस का बढ़ेगा दबदबा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
इसी तरह से 2022 में राज्य में चार सीटें खाली हो रही हैं। इसमें कांग्रेस को दो सीटें आसानी से मिल जाएंगी, जबकि तीसरी सीट के लिए मुकाबला होगा। वहीं, भाजपा को एक सीट मिलेगी और दूसरी सीट के लिए उसे सात और विधायकों की जरूरत पड़ेगी। ऐसी स्थिति में राज्य में चौथी सीट के लिए मुकाबला दिलचस्प हो सकता है। इस तरह राजस्थान में 2022 तक कांग्रेस शून्य से बढक़र चार से पांच राज्यसभा सांसद वाली पार्टी हो जाएगी। भाजपा को छत्तीसगढ़ में सीधे तौर पर भारी नुकसान हो रहा है। मार्च में राज्य में दो सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। कांग्रेस और भाजपा के पास वर्तमान में एक-एक सीट है। लेकिन ये दोनों सीटें कांग्रेस के खाते में चली जाएंगी। इसी तरह 2022 में होने वाले चुनाव में दो सीटें कांग्रेस के खाते में चली जाएंगी। गौरतलब है की मध्यप्रदेश में 11, राजस्थान में 10 और छत्तीसगढ़ में पांच राज्यसभा सदस्य हैं। वर्तमान राज्यसभा में राजस्थान की दसों सीट पर भाजपा का कब्जा है। मध्यप्रदेश में भाजपा के पास आठ और कांग्रेस के पास तीन हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ में भाजपा के तीन और कांग्रेस के दो राज्यसभा सांसद हैं इन तीन राज्यों की 26 सीटों में से 21 सीटें भाजपा के पास हैं और सिर्फ पांच सीटों पर कांग्रेस है। लेकिन 2022 तक भाजपा 12 या 13 सीटों पर सिमट जाएगी।
(IANS)

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement