लेह। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में रविवार रात हुए आतंकी हमले के बाद
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा, हमारी सेना के जवान ऐसी
घटनाओं का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। राजनाथ जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला
में सुरक्षा बलों के शिविर पर रविवार रात हुए हमले और पाकिस्तान की ओर से
लगातार संघर्ष विराम उल्लंघन पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।
राजनाथ सिंह ने
दो दिनों के दौरे पर सोमवार को लद्दाख पहुंचने के बाद मीडिया से बात करते
हुए यह टिप्पणी की। रविवार रात बारामूला में सेना के 46 राष्ट्रीय राइफल्स
के कैंप के पास आतंकवादी हमला हुआ था। हमले में बीएसएफ का जवान शहीद हो गया
जबकि दो जवान घायल हुए हैं। सेना के भी दो जवान घायल हुए हैं। यह हमला उरी
के पासजानबाजपुरा में रविवार रात साढ़े दस बजे हुआ। जहां यह हमला हुआ, वह
इलाका उरी के सैन्य मुख्यालय से 30 किमी की दूरी पर है।
एसएसपी ने
बताया, कैंप के आसपास की बस्ती को देखते हुए सेना को कार्रवाई करने में
दिक्कत हुई। अगर सेना तेजी से कार्रवाई करती तो नागरिकों के हताहत होने की
आशंका थी। उन्होंने कहा कि आतंकी घरों की आड़ लेते हुए फरार हो गए। हालात की दी गई जानकारी