Advertisement
कुल्लू में राजनाथ सिंह का सवाल, कांग्रेस ने कितनी दूर की गरीबी?

उन्होंने कहा कि कांग्रेस बताए पाक के टुकड़े करने पर जयजयकार हो सकती है तो पाक को धूल चटाने के लिए मोदी की क्यों नहीं। मैं केवल रामस्वरूप के लिए वोट मांगने नहीं आया, देश बनाने के लिए वोट मांगने आया हूं। उन्होंने कहा कि हम किसी को छेड़ेंगे नहीं कोई छेड़ेगा हमें तो उसे छोड़ेंगे नहीं। राजनाथ ने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि गरीबी बढ़ रही है हमारी सरकार बनेगी तो न्याय करेंगे, मैं पूछना चाहता हूं कि 55 साल तक कांग्रेस ने कितनी गरीबी दूर की। मैं आंकड़ा देता है, 2016 में 12.50 करोड़ गरीब थे।
साढ़े तीन वर्ष बाद देखें तो 7.50 करोड़ गरीब गरीबी से मुक्त हुए हैं सिर्फ 5 करोड़ बचे हैं। अटल जी ने भी एनडीए की सरकार चली, अब मोदी के नेतृत्व में आज़ाद भारत में जितने भी चुनाव हुए। हर चुनाव में महंगाई का मुद्दा होता था। 2 चुनाव 2004 ओर 2019 के चुनाव में महंगाई मुद्दा नहीं बनने पाया है। क्याेंकि 2004 में अटल और 2019 में मोदी ने आर्थिक प्रबन्धन ऐसे किया कि महंगाई बढ़ने नहीं पाई।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


