Rajmata Gayatri Devi centenary year-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गोविन्द देवजी मंदिर में महाआरती के साथ पूर्व राजमाता गायत्री देवी के शताब्दी वर्ष का आगाज

khaskhabar.com: गुरुवार, 23 मई 2019 7:36 PM (IST)
गोविन्द देवजी मंदिर में महाआरती के साथ पूर्व राजमाता गायत्री देवी के शताब्दी वर्ष का आगाज
जयपुर। महारानी गायत्री देवी के पौत्र देवराज सिंह, पौत्री लालित्या कुमारी और महारानी गायत्री देवी मेमोरियल चेरेटबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित 100वीं जयन्ती समारोह का आयोजन गुरुवार को आगाज हुआ। इस अवसर पर जयपुर के प्रथम आराध्य गोविन्देव जी मंदिर में महाआरती और प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। महारानी गायत्री देवी के जन्मोत्सव के मौके पर मन्दिर प्रांगण में लगे उनके चित्र पर पहले उनके पौत्र देवराज सिंह, पौत्री लालित्या कुमारी और फिर श्रृदालुओं, अतिथियों और लोगों ने पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रृद्धांजलि दी।कार्यक्रम महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम भारती बाई जी के मंदिर बड़ी चौपड के सानिघ्य मे अयोजित किया गया था। इस मौके पर सुरेश मिश्रा, सचिव प्रदेश कांग्रेस, और आयोजन सचिव, मुकेश मिश्रा भी उपस्थित थे। आयोजनों की अगली श्रृंखला में 26 मई को बी.एम. बिड़ला आॅडिटोरियम में 7 दिवसीय फोटो प्रदर्शनी ‘‘ए जरनी टू हार्ट्स आॅफ पीपुल्स‘‘ का आरंभ होगा। प्रदर्शनी के उद्धाटन के बाद फिल्म अभिनेत्री सिम्मी गिरेवाल द्वारा लिए गए राजमाता गायत्री देवी के दुर्लभ इन्टव्यू का प्रदर्शन किया जायेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement