‘‘राजकिसान सुविधा‘‘ एप लांच : अब किसान एक क्लिक पर मिलेगी खेती, किसानी व पशुपालन से संबंधित जानकारी

कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक श्री बुद्धि प्रकाश पारीक ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजकिसान सुविधा एप लांच किया है। इस एप पर कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं कृषि विपणन से सम्बंधित योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध है। इस पर विभागीय योजनाओं में आवेदन करने व आवेदन पर प्रगति की अद्यतन जानकारी उपलब्ध हैं। वहीं किसानों द्वारा योजनान्र्तगत पात्रता की जाँच स्वयं के स्तर पर करने की सुविधा है।
उन्होंने बताया कि एप पर फसल बीमा योजनान्र्तगत ओलावृष्टि, अतिवृष्टि जैसी आपदा से नुकसान होने पर खराबा सूचित करने की सुविधा, एकीकृत हेल्प डेस्क के माध्यम से कृषि पर्यवेक्षक, किसान कॉल सेंटर, फसल बीमा कंपनी के कॉल सेंटर या सरकार के संर्पक पोर्टल पर संपर्क की सुविधा, निकटतम कस्टम हायरिंग सेंटर व कृषि यंत्रों के किराए की जानकारी तथा कृषि यंत्र बुक करवाने की सुविधा भी दी गई है। इसी तरह किसानों के लिए एप पर ई-पुस्तकालय में कीट रोग प्रबंधन, कृषि योजना उन्नत कृषि विधियों तथा नवाचार सफलता संबंधी साहित्य एवं वीडियो की उपलब्धता भी है।
पारीक ने बताया कि एप पर मौसम संबंधी जानकारी, बीज उर्वरक और कीटनाशक विक्रेताओं की सूची, फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य, गोदामों की सूची, राज्य के कृषि और प्रसंस्करण खाद्य उत्पाद निर्यातकों की सूची मोबाइल नंबर सहित उपलब्ध है। कृषकों की सुविधा के लिए सामान्य प्रश्न उत्तर भी उपलब्ध करवाए गए है। राज किसान सुविधा ऎप गूगल प्ले स्टोर से या क्यूआर कोड स्कैन करके डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
अजमेर
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features
Aries
आज आप ऊर्जावान और सकारात्मक महसूस करेंगे। आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे और आप नए लक्ष्यों की ओर बढ़ेंगे। आत्मविश्वास बनाए रखें और अवसरों का लाभ उठाएं। Read More...