Rajbhar went to the house of deceased-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिजली तार की चपेट में आने से मरे मां-बेटे के घर गए राजभर

khaskhabar.com: सोमवार, 05 जून 2017 8:06 PM (IST)
बिजली तार की चपेट में आने से मरे मां-बेटे के घर गए राजभर
लखनऊ/गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर सोमवार को गाजीपुर जिले के देवा गांव स्थित राजभर बस्ती पहुंचे और हाईटेंशन तार टूटने से हुई मां-बेटे की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की। राजभर सुबह 9 बजे गांव पहुंचे और फूला देवी, राजीव राजभर और संतोष राजभर के घर गए और मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। उन्हांेने बिजली विभाग के अधिकारियों को राजभर बस्ती के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार को हटवाने का निर्देश दिया। साथ ही घायलों के इलाज के लिए नकद धनराशि प्रदान की। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये की सरकारी सहायता जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा पीड़ित परिवार को आवास भी उपलब्ध कराया जायेगा।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement