Rajasthan won the award in skill training-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कौशल प्रशिक्षण में राजस्थान ने जीता अवार्ड

khaskhabar.com: शनिवार, 10 मार्च 2018 7:43 PM (IST)
कौशल प्रशिक्षण में राजस्थान ने जीता अवार्ड
नई दिल्ली ।कौशल प्रशिक्षण के क्षेत्र में अपने नाम पे अवल्ल राज्य का नाम अर्जित कर चुके राजस्थान राज्य ने एक बार फिर इस क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। एसोचैम और एमएसडिई(मिनिस्ट्री ओफ सकिल डेवलोपमेंट ऐंड एंत्रेप्रिनियौर्शिप ) द्वारा कौशल प्रशिक्षण के क्षेत्र में लगातार तीन वर्षों से (2015-16,16-17 तथा 17-18) सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार जीतने के बाद कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग ने एक बार फिर नई दिल्ली में आयोजित स्कोच अवार्ड्स सम्मिट में अवार्ड अपने नाम किया है। प्रदेश के श्रम मंत्री डॉ जसवंत सिंह यादव और कृष्ण कुणाल, आयुक्त एवं विशिष्ट सचिव, एसईई, ने यह सम्मान ग्रहण किया। इस मौके पर श्रम मंत्री डॉ. जसवंत यादव ने कहा “प्रदेश के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार की अपार संभावनाओं से जोड़ने के लिए विभाग ने कई पहल की हैं। पिछले चार वर्षों में विभाग ने प्रदेश में ना केवल 6.3 लाख से ज़्यादा युवाओं को प्रशिक्षित किया है बल्कि उन्हें कौशल प्रशिक्षण के कई नए क्षेत्रों जैसे फड़ पेटिंग्स, थेरपेटिक सपा, हेरिटेज मिस्ट्री इत्यादि से भी जोड़ा है।”
समारोह में आयुक्त कृष्ण कुणाल ने कहा “राजस्थान ने ही देश को उसका प्रथम कौशल विश्ववविश्वद्यालय, स्थापित किया है । इसी के साथ प्रदेश मे निजी कौशल विश्वविधलाय बीएसडीयू का भी संचालन किया जा रहा है ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement