Rajasthan will have three minority boys hostels-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान के तीन अल्पसंख्यक बालक छात्रावास होंगे, यहां पढ़ें

khaskhabar.com: बुधवार, 02 अगस्त 2023 2:59 PM (IST)
राजस्थान के तीन अल्पसंख्यक बालक छात्रावास होंगे, यहां पढ़ें
जयपुर,। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के तीन अल्पसंख्यक बालक छात्रावासों को अल्पसंख्यक बालिका छात्रावासों में परिवर्तित करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। साथ ही, छात्रावास संचालन हेतु महिला छात्रावास अधीक्षक के 3 पदों के सृजन को भी स्वीकृति दी है। प्रस्ताव के अनुसार, प्रदेश के बीकानेर, बूंदी एवं चूरू जिले में स्थित 50 बैड क्षमता वाले 3 अल्पसंख्यक बालक छात्रावासों को अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास में परिवर्तित करते हुए छात्रावास संचालन के लिए महिला छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-तृतीय का एक-एक पद सृजित किया जाएगा। गहलोत की इस मंजूरी से अल्पसंख्यक समुदाय की बालिकाओं को बेहतर तालीम मुहैया होगी तथा इन छात्रावासों में अध्ययन कर वे अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement