Advertisement
शिक्षा के क्षेत्र में देश में सर्वश्रेष्ठ बनेगा राजस्थान : डॉ मेघवाल

इस अवसर पर जिला कलक्टर वेदप्रकाश ने राज्य और जिला स्तर पर मैरिट में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी शिक्षा के प्रति अलख जगाए रखें तथा अधिक मेहनत करें। राज्य सरकार बारहवीं कक्षा तक सभी विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध करवा रही है। इन संसाधनों की महत्ता को समझते हुए विद्यार्थियों को अपने भविष्य के निर्माण के लिए सदैव प्रयासरत रहना चाहिए।
इस अवसर डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि लेपटॉप के माध्यम से विद्यार्थियों को नई जानकारी मिल सकेगी और वे अधिक ज्ञानार्जन कर सकेंगे। कार्यक्रम में सहीराम दुसाद ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं से होनहार विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिल सकेगा।
कार्यक्रम में राज्य व जिला स्तर पर मेरिट में स्थान हासिल करने वाले कुल 756 मेधावी विद्यार्थियों को लेपटॉप दिए गए। इस अवसर पर उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा ओम सारस्वत, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कृष्ण कुमार मुद्गल सहित अन्य अधिकारी, विद्यार्थी तथा अभिभावक उपस्थित थे।
Advertisement
बीकानेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


