Rajasthan voters expressed confidence in Congress, showed displeasure on BJP: Dotasara-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान के मतदाताओं ने कांग्रेस पर भरोसा जताया, भाजपा पर दिखाई नाराजगी : डोटासरा

khaskhabar.com: बुधवार, 29 नवम्बर 2023 5:27 PM (IST)
राजस्थान के मतदाताओं ने कांग्रेस पर भरोसा जताया, भाजपा पर दिखाई नाराजगी : डोटासरा
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि राजस्थान के मतदाताओं ने लोकतंत्र के पर्व में अधिकाधिक संख्या में मतदान करते हुए पिछली बार हुए मतदान से अधिक संख्या में वोट डाला जिसके लिए सभी मतदाता साधुवाद के पात्र है। उन्होनें कहा कि प्रदेश में निर्वाचन आयोग में कार्यरत तथा अन्य विभागों के कार्यरत कार्मिक जिन्होंने प्रदेश के विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाने में अपनी भूमिका निभाई, वे भी धन्यवाद के पात्र है। डोटासरा दिल्ली जाने से पहले अपने निवास पर बुधवार को मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होनें कहा कि राजस्थान में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में प्रदेशवासियों ने राजस्थान सरकार की गुड गर्वनेन्स, कोरोना काल में हुए बेहतरीन प्रबन्धन जिससे लोगों के जीवन की रक्षा हुई, कोई भूखा नहीं सोया तथा राजस्थान सरकार ने जो बेहतरीन बजट एवं लोककल्याणकारी फ्लेगशिप योजनाएं लागू की जिन्हें न सिर्फ राजस्थान बल्कि पूरे देश के लोगों ने सराहा है, के आधार पर राजस्थान के मतदाताओं ने कांग्रेस पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं गुड गर्वनेन्स का मॉडल देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है और देश की अन्य सरकारें इस गर्वनेन्स का अंगीकार करना चाहती है, इसलिए राजस्थान की जनता ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जो चार हजार किलोमीटर की यात्रा निकालकर मुद्दें उठाए उनका समर्थन करते हुए नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने के सिद्धान्त पर समर्थन जताते हुए अधिकाधिक मतदान करने हेतु प्रदेशवासियों ने प्रेरित होकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा लागू की गई 10 गारंटिया तथा पुनः सरकार बनने पर 7 गारंटियां दी गई है उन पर जनता ने विश्वास कर अधिकाधिक संख्या में कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है। उन्होनें कहा कि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की जो आपसी फूट व कलह थी जिसके कारण भारतीय जनता पार्टी के 7-8 लोग जो मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे थे, विपक्ष की भूमिका निभाने में असफल रहे जिससे जनता में भाजपा के प्रति नाराजगी देखी गई।
दूसरी ओर कांग्रेस की सरकार द्वारा किए गए कार्य कांग्रेस के नेतृत्व तथा कांग्रेस की योजनाओं से प्रभावित होकर मतदाताओं ने अपना वोट डाला वह कांग्रेस के पक्ष में डाला तथा 3 दिसम्बर को मतगणना के पश्चात् निश्चित रूप से प्रदेश में पुनः कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी।
उन्होनें कहा कि राजस्थान की सरकार द्वारा किए गए कार्य तथा सत्ता व संगठन के समन्वय के साथ कांग्रेस ने जनता के बीच रहकर सुख-दुःख में भागीदारी निभायी, जनता की सेवा की है, सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया है, उन ऊर्जावान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बल पर कांग्रेस पार्टी प्रदेश में पुनः सरकार बनाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement