Rajasthan University Bachelor examinations started from today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान विश्वविद्यालय की स्नातक परीक्षाएं शुरू, तीन पारियों में होंगी परीक्षा

khaskhabar.com: सोमवार, 12 मार्च 2018 12:06 PM (IST)
राजस्थान विश्वविद्यालय की स्नातक परीक्षाएं शुरू, तीन पारियों में होंगी परीक्षा
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय के सत्र 2017-18 की मुख्य परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई हैं। सोमवार को बीए के प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के स्टूडेंट परीक्षा देंगे। 13 मार्च से बीकॉम व साइंस की परीक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी। परीक्षा तीन पारी में आयोजित की जाएगी इसमें पहली पारी सुबह 7 से 10 बजे तक, दूसरी 11 से दोपहर 2 बजे और तीसरी दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगी। परीक्षाओं के लिए 187 परीक्षा केंद्रों पर करीब 6 लाख विद्यार्थी मुख्य परीक्षाओं में शामिल होंगे। विवि के परीक्षा नियंत्रक डा वीके गुप्ता के अनुसार 15 मार्च तक स्नातकोत्तर परीक्षाओं का शिड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement