Rajasthan Tourism, two prestigious awards in Travel and Marketing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान टूरिज्म को ट्रेवल और मार्केटिंग में दो प्रतिष्ठित अवाॅर्ड्स

khaskhabar.com: शनिवार, 21 अप्रैल 2018 5:50 PM (IST)
राजस्थान टूरिज्म को ट्रेवल और मार्केटिंग में दो प्रतिष्ठित अवाॅर्ड्स
जयपुर । राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में एक और एक मुम्बई में आयोजित समारोह में एक प्रतिष्ठित अवाॅर्ड्स से नवाजा गया । दिल्ली में शुक्रवार शाम आयोजित किए गए समारोह में एडिटर च्वाइस अवाॅर्ड फाॅर ‘बेस्ट माकेर्टिग इनिशिएटिव-डाॅमेस्टिक टूरिज्म फाॅर टाइम ट्रैवल अवाॅर्ड‘ प्रदान किए गया। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार निदेशक पर्यटन, टीआरसी दिल्ली गुंजीत कौर ने इस आयोजन के प्रायोजक एवं वीएफएस ग्लोबल के चीफ आॅपरेटिंग आॅफिसर विजय मल्होत्रा के हाथों से दिल्ली में प्राप्त किया। दूसरा अवाॅर्ड और अपने तरह की पहली ट्राॅफी ‘ब्राण्डइक्विटी‘जोइकोनाॅमिकटाइम्स द्वारा प्रकाशित मार्केटिंग एण्ड एडवर्टाइजिंग मैगजीन की ओर से प्रदान की गई। यह सम्मान मार्केटिंग(विपणन) के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्रदर्शन के लिए मुम्बई में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया । इसके तहत राजस्थान पर्यटन को बेस्ट प्रिन्ट मीडिया क्रिएटिव्स‘ सम्मान प्रदान किया गया। यह अवाॅर्ड पयर्टन विभाग के अतिरिक्त निदेशक संजय पांण्डे ने प्राप्त किया ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement