Rajasthan Police Foundation Day: Various programs organized in 1st Battalion RAC Jodhpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस : प्रथम बटालियन आरएसी जोधपुर में विविध कार्यक्रम आयोजित

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 अप्रैल 2025 5:29 PM (IST)
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस : प्रथम बटालियन आरएसी जोधपुर में विविध कार्यक्रम आयोजित
-उत्कृष्ट सेवा, स्वच्छता अभियान व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी रही सप्ताहव्यापी श्रृंखला जोधपुर। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2025 के उपलक्ष्य में प्रथम बटालियन आरएसी, जोधपुर में 10 अप्रैल से 15 अप्रैल तक विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई। इस अवसर पर पुलिस विभाग के जवानों, अधिकारियों, स्कूली विद्यार्थियों एवं आमजन की सहभागिता रही। सेवा चिन्ह प्रदान कर किया गया सम्मान
स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को प्रातःकाल एक भव्य परेड आयोजित की गई। इस दौरान उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले जवानों को सेवा चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कमाण्डेन्ट नारायण सिंह राजपुरोहित ने परेड की सलामी ली एवं जवानों का उत्साहवर्धन किया।
बच्चों को किया सम्मानित, विद्यार्थियों ने जाना पुलिस का कार्य
बुधवार सायं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बच्चों को शिक्षा एवं खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही स्टेप बाय स्टेप विद्यालय के विद्यार्थियों को प्रथम बटालियन परिसर का भ्रमण करवाया गया एवं हथियारों की प्रदर्शनी दिखाकर उनके बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने पुलिस बल की कार्यप्रणाली को निकट से देखा और समझा।
स्वच्छता अभियान व वृक्षारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
स्थापना दिवस सप्ताह के अंतर्गत 10 से 15 अप्रैल तक बटालियन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जवानों ने स्वेच्छा से श्रमदान कर परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में योगदान दिया।
कमाण्डेन्ट नारायण सिंह राजपुरोहित ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि यह विभाग के गौरव, सेवा एवं समर्पण के मूल्यों को सुदृढ़ करने का अवसर है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement