Rajasthan MPs discuss from PM Modi on development programs of the state-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान के सांसदों ने पीएम मोदी से प्रदेश के विकास कार्यक्रमों पर की चर्चा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 मार्च 2017 6:15 PM (IST)
राजस्थान के सांसदों ने पीएम मोदी से प्रदेश के विकास कार्यक्रमों पर की चर्चा
जयपुर/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में राजस्थान के सांसदों के साथ बैठक कर प्रदेश में चल रहे विकास कार्यक्रमों की जानकारी ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बैठक में राजस्थान के सांसदों को केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कारगर कदम उठाने की बात कही। बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार, स्मृति ईरानी, श्रीपद नाईक, विजय गोयल, अर्जुन राम मेघवाल, राज्यवद्र्धन सिंह राठौर, पी.पी. चौधरी, सी.आर. चौधरी, सांसद ओम माथुर सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। बैठक में राजस्थान के सांसद सांवरलाल जाट, रामचरण बोहरा, ओम बिरला, निहाल चंद, सीपी जोशी, गजेन्द्र सिंह, संतोष अहलावत सहित गुजरात, गोवा आदि के सांसद भी मौजूद थे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement