Advertisement
बीबीबीपी योजना के अंतर्गत “राजस्थान मरु उड़ान “नवाचार जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

इस सत्र में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व और इसे बनाए रखने के उपायों पर चर्चा की गई। विषय विशेषज्ञ डॉ. पंकज भारद्वाज, प्रोफेसर, एम्स जोधपुर ने प्रतिभागियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए इससे जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि मानसिक स्वास्थ्य एक नृत्य जैसा है जिसमें अनुवांशिकता, व्यवहार एवं कोपिग मैकेनिज्म बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होने मानसिक स्वास्थ्य हेतु कोपिंग मैकेनिज्म अन्तर्गत प्रतिदिन पर्याप्त नींद लेने, नियमित व्यायाम करने,नशा से बचने,ध्यान लगाएं, सामाजिक संबंध बनाये रखे, नए नए कौशल सीखे, डिजिटल मीडियाके अपयोग को सीमित रखे, पौष्टिक आहार खाए, प्रकृति से जुड़े रहने के बारे में बताते हुए कहा कि किसी से मदद मांगने से हम छोटे नही होते है छोटे छोटे कदम उठा कर अपने मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल कर सकते है।
दूसरा सत्रः शारीरिक स्वास्थ्य
इस सत्र में डॉ. नेहा गहलोत ने शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए उचित पोषण, नियमित व्यायाम और व्यक्तिगत स्वच्छता व परिवेश में स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के विभिन्न तरीकों पर भी जानकारी दी।
तीसरा सत्रः सरकारी योजनाओं की जानकारी
उपनिदेशक फरसा राम विशनोई व महामहिम राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त शिक्षाविद् डॉ. शीला आसोपा ने बालिकाओं और महिलाओं के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने इन योजनाओं का सही उपयोग करने और इनके माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
चौथा सत्र: व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण
इस सत्र में अर्जुन सुथार, जिला कौशल समन्वयक (आरएसएलडीसी, जोधपुर) और फरसाराम विश्नोई, उपनिदेशक, महिला अधिकारिता ने महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न व्यावसायिक कौशल में प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने कौशल विकास के विभिन्न अवसरों और उनके लाभों के बारे में जानकारी दी।
प्रतिभागियों की संख्या और लाभ
इस संवाद कार्यक्रम में जोधपुर जिले से आए 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया और विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा दी गई जानकारी से लाभान्वित हुए इस अवसर पर सशक्त सखी के रूप में शपथ कराई गई तथा स्वास्थ्य जागरूकता सम्बन्धी बुकलेट भी वितरित की गई
उपनिदेशक फरसाराम विशनोई ने आयुक्त महिला अधिकारिता व जिला कलेक्टर महोदय का महिला शक्ति को संदेश पढ़कर सुनाया एवं बताया कि” राजस्थान मरु उड़ान” नवाचार के तहत आयोजित यह कार्यक्रम बालिकाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ है।इस तरह के कार्यक्रम बालिकाओं और महिलाओं के आत्मनिर्भरता, जागरूकता और सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
भावेश मुण्डेल प्रधानाचार्य राजकीय विशिष्ट पूर्व उच्च माघ्यमिक विद्यालय शास्त्रीनगर ने बालिकाओ को उच्च शिक्षा एवं स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


