Advertisement
माइनिंग ब्लॉक्स के ऑक्शन में राजस्थान अव्वल, परिचालन पर लाने का फोकस : वी. श्रीनिवास

अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम अपर्णा अरोरा ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में 55 मेजर मिनरल ब्लॉकों के साथ ही माइनर मिनरल ब्लॉकों के ऑक्शन का रोडमैप बनाकर क्रियान्वयन किया जा रहा है। विभागीय स्तर पर खानधारकों व संबंधित विभागों के बीच समन्वय, सहयोग, मार्गदर्शन के लिए पोस्ट ऑक्शन फेसिलिटेशन सेल बनाकर नियमित समीक्षा व समन्वय किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग का फोकस अब नीलाम खानों को परिचालन में लाने पर है।
एसीएस माइंस अरोरा ने बताया कि मेजर मिनरल खानों को परिचालन में तेजी लाई गई है वहीं 716 माइनर मिनरल खानों को परिचालन में लाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि नीलाम खानों को पर्यावरण स्वीकृति के कार्य में तेजी आई पर अभी और तेजी की आवश्यकता है। उन्होंने कहा सीया-सेक द्वारा पर्यावरण स्वीकृति के लिए प्राप्त प्रस्तावों पर निर्णय के समय ही संबंधित आवेदक खानधारकों को भी बुला लिया जाएं तो आवश्यक औपचारिकताओं में यदि कोई कमी हो तो तत्काल पूरा कराया जा सकता है, इससे समय की बचत तो होगी स्वीकृति जारी करने में भी देरी नहीं होगी।
अरोरा ने नगरीय विकास विभाग के जोधपुर, जयपुर-सांगानेर, कोटा आदि शहरी क्षेत्र से जुड़े माइनिंग ब्लॉकों में खनन स्वीकृति जारी करने पर जोर दिया ताकि इन क्षेत्रों में अवैध खनन को रोका जा सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि हम बेशकीमती खनिज संपदा को कहीं शिफ्ट नहीं कर सकते, ऐसे में खनिज चिन्हित क्षेत्रों पर वन, राजस्व, नगरीय विकास सहित संबंधित विभागों द्वारा परियोजना या अन्य निर्णय से पूर्व खान विभाग से समन्वय बनाया जाएं। परिवहन विभाग से संबंधित बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि अवैध खनन परिवहन में लिप्त चिन्हित वाहनों की सूचना विभाग द्वारा परिवहन विभाग को उपलब्ध कराई जा रही है, उन वाहनों का रजिस्ट्रेशन निरस्त करने की कार्रवाई की जाएं ताकि अवैध खनन परिवहन गतिविधियां करने वालों को सख्त संदेश दिया जा सके। उन्होंने खनन परिवहन वाहनों से दुर्घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इन वाहनों पर स्पीड़ गवर्नर लगवाने के आदेशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित कराई जाएं।
अतिरिक्त मुख्य सचिव वन आनंद कुमार ने कहा कि एसीएस स्तर पर नियमित समीक्षा के साथ ही अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रमों में संबंधित को भी बुलाने के निर्देश दे दिए जाएंगे। इसी तरह से संरक्षण क्षेत्र घोषित करने संबंधि कार्रवाई से पहले खान विभाग से भी समन्वय बनाया जाएगा।
एसीएस नगरीय विकास आलोक गुप्ता ने बताया कि बजरी से संबंधित प्रकरणों में अनुमति जारी कर दी हैं वहीं अन्य मुद्दों पर भी नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा।
सचिव परिवहन पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि मुख्य सचिव महोदय के निर्देशानुसार स्पीड गवर्नर के निर्देश जारी है और अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि खनिज परिवहन वाहनों पर कार्रवाई के लिए संयुक्त अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में सीया अध्यक्ष मुनिश गर्ग, विशिष्ट सचिव माइंस नम्रता वृष्णि, सीया सचिव शैलजा देवल, मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक केसीए अरुण प्रसाद, कोविता, उप सचिव राकेश कुमार, निदेशक माइंस एमपी मीणा, अतिरिक्त निदेशक महेश माथुर, एसएमई जोधपुर देवेन्द्र गौड़, ओएसडी डॉ. अनुज सक्सेना, श्रीकृष्ण शर्मा, गृह, वन, राजस्व, परिवहन, खान, सीया के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


