Rajasthan in dire straits; administration running at the behest of bureaucracy: Hanuman Beniwal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jul 22, 2026 7:48 pm
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान के हालात बदहाल,ब्यूरोक्रेसी के इशारे पर चल रहा है शासन : हनुमान बेनीवाल

khaskhabar.com: बुधवार, 10 जून 2026 8:54 PM (IST)
राजस्थान के हालात बदहाल,ब्यूरोक्रेसी के इशारे पर चल रहा है शासन : हनुमान बेनीवाल
जयपुर। बुधवार को जयपुर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल मीडिया से रूबरू हुए और कई मुद्दों पर अपनी बात रखी, उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर पर है, उन्होंने कोटा के बाद बीकानेर में प्रसूताओं की किडनी फेल हो जाने के मामले को उठाते हुए कहा कि सरकार स्वास्थ्य महकमे में भारी भ्रष्टाचार है और महकमे के मंत्री को विभाग की कोई जानकारी नहीं है | उन्होंने कहा कि आधा दर्जन मंत्रियों पर गंभीर आरोप लगे है, एसआई पेपर लीक प्रकरण में एसओजी की पूछताछ में मंत्री केके बिश्नोई का नाम आया,जलदाय विभाग के मंत्री कन्हैयालाल चौधरी खुद भ्रष्ट अफसरों का संरक्षण कर रहे है और खुद के रिश्तेदारों के नाम से करोड़ों के टेंडर ले रखे है, जोगाराम पटेल ने खुद के पुत्र को महाधिवक्ता बना दिया और गृह राज्य मंत्री बेढम के दामाद सीबीआई से भागते हुए फिर रहे है,सांसद ने कहा कि खुद को मुख्यमंत्री का साला बताने वाला प्रमोद शर्मा गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने व हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बावजूद पुलिस गिरफ्त से दूर है, मुख्यमंत्री को मीडिया के सामने प्रमोद शर्मा को लेकर वक्तव्य देना चाहिए कि वो उनके साले है या नहीं , सांसद ने कहा कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी हर मुद्दे पर सरकार से लड़ रही है,उन्होंने कहा आगामी दिनों के भरतपुर के भरतपुर,धौलपुर व डीग जिले के जाट समाज को केंद्र में ओबीसी का आरक्षण दिलवाने की मांग को लेकर बड़ी रैली की जाएगी
गहलोत और पायलट विवाद को लेकर यह कहा

सांसद ने कहा कि मानेसर के वक्त भारी भ्रष्टाचार हुआ और उस वक्त आरएलपी के तीनों विधायक भाजपा के साथ थे,उन्होंने कहा पायलट कोई आंदोलन करना नहीं चाहते और बिना आंदोलन के सत्ता के शिखर पर बैठना चाहते है मगर उन्हें यह समझना चाहिए कि जनता के लिए लड़े बिना उन्हें कोई नेता नहीं मानेगा |

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement