Rajasthan Housing Board Employees Association new executive constituted-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित

khaskhabar.com: सोमवार, 19 दिसम्बर 2016 5:15 PM (IST)
राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ  की नई कार्यकारिणी गठित
जयपुर। राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ के सम्पन्न हुए। द्विवार्षिक अधिवेशन एवं प्रान्तीय अध्यक्ष के चुनाव में डॉ. ओ. पी. पूनिया विजयी हुए। डॉ. पूनिया राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष पर लगातार चौथी बार निर्वाचित हुए है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. ओ. पी. पूनिया ने बताया कि राजस्थान आवासन मंडल के लिए भूमि अवाप्ति, 17000 अधिशेष मकानों का आवंटन, प्रदेश भर में प्रतीक्षारत आवेदकों के लिए नये भवन निर्माण कार्य आरम्भ करने तथा मण्डल की वसूली को बढावा देने के साथ ही राजस्थान आवासन मण्डल की गतिविधियों को सुचारू रूप से चालू रखने, लम्बे अरसे से लम्बित विभिन्न संवर्ग के 550 पदों की नई भर्ती की स्वीकृति के लिए राजस्थान आवासन मण्डल द्वारा सरकार से अविलम्ब स्वीकृति प्राप्त करने इत्यादि के लिए कर्मचारी संघ का प्राथमिकता से पूर्ण करवाने का लक्ष्य है। हाल ही में जवाहर नगर स्थित 3062 वर्ग मीटर के वाणिज्यिक भूखण्ड को सरकार के द्वारा नियम एवं प्रक्रिया के विरूद्ध जाकर सरकार के प्रशासनिक विभाग को आवास बनाने के लिए आवंटित कराया इसके साथ ही जवाहर नगर स्थिति कई 100 करोड़ रूपयों की नर्सरी की भूमि को भी सरकारी आवास बनाने के लिए लेने पर सरकार आमदा है, जिसका राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ पुरजोर से दोनों भूखण्डों के आवंटन के विरोध में सरकार से इन आदेषों को निरस्त कराने के लिए मांग करेगा। राजस्थान आवासन मण्डल में पिछले 2 वर्षों से राजस्थान सरकार की मुखिया पी.पी.पी. मॉडल लागू करने पर आमदा है जिसका विरोध संघ की नव गठित कार्यकारिणी द्वारा जारी रहेगा।
पदाधिकारियों ने ली शपथ
नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. पूनिया द्वारा सुखदेव सिंह रमाणा कार्यकारी अध्यक्ष, चतराराम दीपन वरिष्ठ उपाध्यक्ष (जोधपुर), रामचन्द्र बुडानियां उपाध्यक्ष, नानकराम मीणा उपाध्यक्ष, अरविन्द माथुर (उदयपुर) उपाध्यक्ष, प्रदीप शर्मा महासचिव, भगवती प्रसाद व नवरत्न हर्ष संयुक्त महा सचिव, आर.पी. शर्मा कोशाध्यक्ष, जगमोहन सिंह सलाहकार सचिव, सुभाष चंद यादव संगठन सचिव, मोहन सिंह प्रचार सचिव, रमेश शर्मा समन्वय सचिव, मनुज ठाकुर कार्यालय सचिव, जगराम कुलडिया रवेल सचिव एवं सरोज जैन महिला सचिव के पद पर प्रान्तीय पदाधिकारी मनोनीत किये। चुनाव अधिकारी नत्थूराम अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता आवासन मण्डल ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता निष्ठा की शपथ दिलायी।

[@ ... तो PM की कानपुर रैली से पहले यूपी के लिए भेजे 5000 करोड़ रुपये कैश?]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement