Rajasthan Gramin Bank services will remain temporarily closed due to technical migration-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तकनीकी माइग्रेशन के चलते राजस्थान ग्रामीण बैंक की सेवाएं अस्थायी रूप से रहेंगी बंद

khaskhabar.com: मंगलवार, 19 अगस्त 2025 8:20 PM (IST)
तकनीकी माइग्रेशन के चलते राजस्थान ग्रामीण बैंक की सेवाएं अस्थायी रूप से रहेंगी बंद
भीलवाडा। पूर्ववर्ती राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक ( e-RMGB ) एवं पूर्ववर्ती बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक ( e-BRKGB ) के समामेलन पश्चात राजस्थान ग्रामीण बैंक राज्य का एकमात्र क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक बन गया है जो कि लगभग 1600 शाखाओं, 26 क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से सम्पूर्ण राजस्थान में कार्यरत है। समामेलन पश्चात तकनीकी माइग्रेशन एवं सॉफ्टवेयर एकीकरण की प्रकिया के सफल कियान्वयन के लिए पूर्ववर्ती e-BRKGB की सभी शाखाएं, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं (जैसेः एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI, AEPS आदि) एवं बैंक के बी.सी चैनल पर सभी लेनदेन तथा सेवाएं 23 अगस्त से 26 अगस्त तक और चेक क्लियरिंग संबंधी समस्त प्रकियाएं 22 अगस्त से 26 अगस्त तक अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। 27 अगस्त से राजस्थान ग्रामीण बैंक की सभी बैंकिंग सेवाएं पूर्ववत एवं पूर्ण रूप से संचालित की जाएंगी। बैंक के समस्त ग्राहकों से निवेदन है कि आप सभी अपने वित्तीय लेनदेन उपरोक्त समय रेखा के अनुसार बनाएँ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement