Rajasthan Foundation expands its reach both within India and abroad - now has 51 chapters-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देश-विदेश में बढ़ा राजस्थान फाउंडेशन का दायरा, अब 51 चैप्टर

khaskhabar.com: बुधवार, 25 नवम्बर 2026 6:14 PM (IST)
देश-विदेश में बढ़ा राजस्थान फाउंडेशन का दायरा, अब 51 चैप्टर
जयपुर,। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने देश-विदेश में बसे प्रवासी राजस्थानियों को अपनी जड़ों से जोड़ने के लिए पिछले 3 वर्षों में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसी क्रम में प्रवासियों के लिए नए विभाग का गठन, राजस्थान फाउंडेशन द्वारा नए चैप्टर का गठन, जिलों में प्रवासी प्रकोष्ठ का गठन, प्रवासी राजस्थानी दिवस, प्रवासियों के साथ निरंतर संवाद, देश-विदेश में प्रवासी मीट सहित कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। राजस्थान फाउंडेशन का नेटवर्क अब 51 चैप्टर तक विस्तारित हो गया है। इनमें 25 राष्ट्रीय और 26 अंतरराष्ट्रीय चैप्टर शामिल हैं। वर्ष 2023 में राजस्थान फाउंडेशन के केवल 12 चैप्टर थे, जो भी क्रियाशील नहीं थे। इन सभी को क्रियाशील करने के साथ ही पिछले तीन वर्षों में 39 नए चैप्टर बनाए गए हैं।
28 नए चैप्टर गठित, 11 के गठन की प्रक्रिया शुरू
राजस्थान फाउंडेशन द्वारा प्रवासी राजस्थानियों के साथ जुड़ाव को और मजबूत करने के लिए नए चैप्टर का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 16 अक्टूबर, 2026 को प्रवासी राजस्थानी संवाद कार्यक्रम के दौरान 11 नए चैप्टर गठित करने की घोषणा की थी। इन सभी चैप्टर के गठन तथा अध्यक्षों के मनोनयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने प्रवासी राजस्थानी दिवस-2025 के अवसर पर 14 नए चैप्टर गठित करने की घोषणा की थी। राजस्थान फाउंडेशन द्वारा अब इन सभी 14 चैप्टर का गठन कर इन्हें क्रियाशील कर दिया गया है। इनमें 9 अंतरराष्ट्रीय और 5 राष्ट्रीय चैप्टर शामिल हैं। साथ ही, 14 नए चैप्टर्स का पूर्व में ही गठन किया जा चुका है।
राजस्थान फाउंडेशन के इस विस्तार से विश्वभर में बसे प्रवासी राजस्थानियों के साथ संवाद, समन्वय और सहभागिता को नई गति मिलेगी। इससे प्रवासी समुदाय को राज्य के सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और निवेश संबंधी विकास कार्यों से जोड़ने में भी मदद मिलेगी। इन चैप्टर के माध्यम से प्रवासी राजस्थानियों के बीच मजबूत नेटवर्क विकसित होगा। इससे सांस्कृतिक आदान-प्रदान, निवेश प्रोत्साहन, कौशल एवं तकनीकी सहयोग, शिक्षा, पर्यटन तथा समाजसेवा के क्षेत्रों में नई संभावनाओं का विस्तार होगा।

26 अंतरराष्ट्रीय चैप्टर
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जोहान्सबर्ग (दक्षिण अफ्रीका), मनामा (बहरीन), कुवैत सिटी (कुवैत), मस्कट (ओमान), कुआलालंपुर (मलेशिया), बैंकॉक (थाईलैंड), हांगकांग, ऑकलैंड (न्यूजीलैंड), टोरंटो (कनाडा), दुबई (संयुक्त अरब अमीरात), दोहा (कतर), रियाद (सऊदी अरब), लंदन (यूनाइटेड किंगडम), न्यूयॉर्क (अमेरिका), सिंगापुर, टोक्यो (जापान), मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया), काठमांडू (नेपाल), कंपाला (युगांडा), म्यूनिख (जर्मनी) और नैरोबी (केन्या) में चैप्टर क्रियाशील हैं। इसके अतिरिक्त सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका), ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड), मिलान (इटली), डबलिन (आयरलैंड) और नॉर्डिक (स्वीडन, डेनमार्क, नॉर्वे और फिनलैंड) में नए चैप्टर्स की घोषणा की जा चुकी है।

25 राष्ट्रीय चैप्टर
देश में फरीदाबाद (हरियाणा), तिरुवनंतपुरम (केरल), लुधियाना (पंजाब), वाराणसी (उत्तर प्रदेश) और गंगटोक (सिक्किम), मुंबई (महाराष्ट्र), अहमदाबाद (गुजरात), सूरत (गुजरात), इंदौर (मध्य प्रदेश), पुणे (महाराष्ट्र), दिल्ली, रांची (झारखंड), कोलकाता (पश्चिम बंगाल), बेंगलुरु (कर्नाटक), चेन्नई (तमिलनाडु), हैदराबाद (तेलंगाना), कोयंबटूर (तमिलनाडु), भुवनेश्वर (ओडिशा) और गुवाहाटी (असम) में राजस्थान फाउंडेशन के चैप्टर संचालित हैं। इसके अतिरिक्त रायपुर (छत्तीसगढ़) , लखनऊ (उत्तर प्रदेश), पटना (बिहार), सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल), पणजी (गोवा) और विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश) में नए चैप्टर्स की घोषणा की जा चुकी है।

दूसरा प्रवासी राजस्थानी दिवस: 8 से 10 दिसम्बर तक भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 में 10 दिसम्बर को हर वर्ष प्रवासी राजस्थानी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इस क्रम में दूसरा प्रवासी दिवस आगामी 10 दिसम्बर आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत 8 दिसम्बर को झुंझुनूं के खेतड़ी स्थित अभयगढ़ में शेखावाटी हेरिटेज मीट और 9 दिसम्बर को जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में प्रवासी सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी। 10 दिसंबर को जयपुर के जेईसीसी में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement