Rajasthan Festival will be inaugurated-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान फेस्टिवल का होगा भव्य उद्घाटन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 मार्च 2017 3:32 PM (IST)
राजस्थान फेस्टिवल का होगा भव्य उद्घाटन
जयपुर। राजस्थान स्थापना समारोह के अवसर पर आयोजित होने वाले राजस्थान फेस्टिवल में इस वर्ष रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। 27 मार्च को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस फेस्टिवल के भव्य उद्घाटन समारोह में प्रसिद्ध निर्देशक एवं नाटककार भानु भारती की कोरियोग्राफी में राज्य और देश के अन्य भागों से आये 300 से अधिक लोक कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह मुख्य अतिथि होंगे, जबकि मुख्यमंत्री, वसुंधरा राजे द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की जाएगी। समारोह में राजस्थान के खेल मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर और पर्यटन राज्यमंत्री, कृष्णेंद्र कौर विशिष्ठ अतिथि होंगे।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement