khaskhabar.com: मंगलवार, 02 अगस्त 2016 6:48 PM (IST)
जयपुर।
राज्य कैबिनेट ने प्रदेश के लिए सीवरेज और वेस्ट वाटर नीति को मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी के साथ ही राजस्थान देश का पहला राज्य इस नीति को लागू करने वाला हो गया है। इस नीति के तहत अगले 30 साल की प्लानिंग की गई है। जिससे की बारिश के अलावा सड़कों पर अन्य पानी नहीं आ सके। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए संसदीय कार्य मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि सभी जिला मुख्यालय, एनसीआर क्षेत्र के शहर, हैरिटेज दर्जा प्राप्त शहर शामिल किए गए है।