Rajasthan, Baran, Kali Sil river valley, the bodies were found, rescue team search continues-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बारां-काली सिंध नदी के नाले में 2 जने डूबे, शव नहीं मिले, रेस्क्यू टीम की खोज जारी

khaskhabar.com: शनिवार, 21 जुलाई 2018 11:44 AM (IST)
बारां-काली सिंध नदी के नाले में 2 जने डूबे, शव नहीं मिले, रेस्क्यू टीम की खोज जारी
बांरा। जिले की कालीसिंध नदी के नाले में तेज बहाव में कल देर रात को दो व्यक्ति बह गये थे जिसमें से एक व्यक्ति ने तो तैरकर अपनी जान बचा ली लेकिन दूसरे बहे अधेड़ व्यक्ति का आज दूसरे दिन भी नही सुराग नहीं लग पाया है।कोटा से रेस्क्यू टीम को बुलाया गया है जहां रेस्क्यू टीम व बारां पुलिस का संयुक्त सर्च अभियान जारी है लेकिन अभी तक अधेड़ को तलाशने में कोई सफलता नहीं मिली है | बारां जिले के अंता में कालीसिंध नदी के बरसाती नाले में बहे अधेड़ का दूसरे दिन भी कोई सुराग नही लग पाने से परिवार जन भी दुखी हैं, रेस्क्यू टीम के लगातार प्रयास के बावजूद भी कोई सफलता नही मिली । अधेड अपने साथियों के साथ कालीसिंध नदी के पास मवेशी चराने गया था जहां से अधेड़ के वापस लोटने के दौरान बरसाती नाले में उफान आ जाने के कारण नाले को पार करते समय बह गया था जबकि दूसरे साथी ने तैर कर अपनी जान बचाई थी।
थानाधिकारी रामानन्द यादव के नेतृत्व में 14 सदस्य रेस्क्यू टीम, मोटर बोट से कालीसिंध नदी में दूर दूर तक छानबीन की लेकिन कोई सफलता नही मिली, दूसरी ओर परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है परिजन सहित ग्रामीण भी लगातार तलाश में जुटे हुए है ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement