Rajasthan Assembly Elections - Prime Minister Modi and Home Minister Amit Shah will hold election public meetings, see the program here-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान विधानसभा चुनाव - प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह करेंगे चुनावी जनसभा, यहां देखें कार्यक्रम

khaskhabar.com: सोमवार, 13 नवम्बर 2023 4:48 PM (IST)
राजस्थान विधानसभा चुनाव - प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह करेंगे चुनावी जनसभा, यहां देखें कार्यक्रम
जयपुर,। भाजपा की ओर से स्टार प्रचारकों ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली हैं इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार 15 नवंबर को बाड़मेर के बायतु में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं आगामी 18 नवंबर को भरतपुर और नागौर में होने वाली विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कड़ी में गृहमंत्री अमित शाह गुरूवार 16 नवंबर को टोंक जिले की देवली विधानसभा और राजसमंद के कुम्भलगढ़ और भीम विधानसभा क्षेत्रों में विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं आगामी 18 नवंबर को बूंदी की हिंडौली विधानसभा और अजमेर जिले की मसूदा विधानसभा और नसीराबाद विधानसभा में होने वाली विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे अजमेर में होने वाले रोड-शो में भी भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement