Advertisement
राजस्थान विधानसभा चुनाव - पार्टी नेताओं के रवैये से परेशान है भाजपा आलाकमान

बीएल संतोष ने हाल ही में प्रदेश के सवाईमाधोपुर में आयोजित विजय संकल्प बैठक में मौजूद पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए दो टूक शब्दों में यह नसीहत दी कि भाजपा को प्रदेश में सरकार बनानी है, राजस्थान बहुत महत्वपूर्ण राज्य है और इसलिए सभी नेताओं को आपस में गिले-शिकवे दूर कर विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाना चाहिए। बताया जा रहा है कि बीएल संतोष ने कुछ नेताओं के रवैये पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए यह कहा कि संगठन के किसी भी नेता की अनदेखी ठीक नहीं है और प्रदेश में सभी को एकजुट होकर राजस्थान की कांग्रेस सरकार को विधान सभा चुनाव में हराने के लिए जुट जाना चाहिए।
दरअसल, तमाम विरोध के बावजूद राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा कद है, लेकिन भाजपा के कई नेता उन्हें बहुत ज्यादा तवज्जो देने को तैयार नजर नहीं आते हैं और इसी वजह से प्रदेश भाजपा में नेताओं के कई गुट बन चुके हैं, जो पार्टी आलाकमान की परेशानी को बढ़ा रहे हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


