Rajasthan : Dacoit Jagan Gurjar surrendered -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डकैत जगन ने किया सरेंडर, जेल से बाहर आने पर दो महिलाओं से की थी बदसलूकी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 जून 2019 09:45 AM (IST)
डकैत जगन ने किया सरेंडर, जेल से बाहर आने पर दो महिलाओं से की थी बदसलूकी
जयपुर। डकैत जगन गुर्जर ने शुक्रवार सुबह पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। जगन राजस्थान के चंबल बीहड़ों में आतंक का पर्याय माना जाता है। जगन पिछले 15 दिनों से चंबल के बीहड़ों में पुलिस को छका रहा था। पुलिस जगन को जंगल से लेकर धौलपुर पहुंच रही है। जगन 40 हजार रुपए का इनामी डकैत है। उस पर लगाम लगाने के लिए संसद में भी आवाज उठ चुकी है। यहां तक कि सांसद हनुमान बेनीवाल ने तो उनका एनकाउंटर करने की मांग भी की थी। मुठभेड़ में जान को खतरा देख जगन ने आत्मसमर्पण कर दिया। वह इससे पहले भी दो बार सरेंडर कर चुका है। जगन ने गुरुवार रात मीडिया संस्थानों में फोन कर बताया कि सुबह वह सरेंडर करने जा रहा है। इसी महीने जेल से बाहर आए जगन ने धौलपुर जिले के करनपुर-सायका पुरा गांव में 12 जून को दो महिलाओं से मारपीट कर उन्हें निर्वस्त्र कर दिया था और उन्हें पूरे गांव में घुमाया था। तब से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement