Rajasthan - 13 cabinet and 10 minister of state will take oath today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गहलोत मंत्रिमंडल : राज्यपाल ने दिलाई 13 कैबिनेट और 10 राज्यमंत्री को शपथ, देखें वीडियो

khaskhabar.com: सोमवार, 24 दिसम्बर 2018 12:55 PM (IST)
जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल का सोमवार को गठन हो गया। राजभवन में राज्यपाल कल्याण सिंह ने 13 कैबिनेट मंत्री और 10 राज्यमंत्री को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बीडी कल्ला ने ली शपथ बुलाकीदास कल्ला उर्फ बीडी कल्ला ने सबसे पहले मंत्रीपद की शपथ ली।
शांति कुमार धारीवाल ने ली शपथ
दूसरे नंबर पर शांति कुमार धारीवाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शांति कुमार कोटा दक्षिण से चुनाव जीते हैं और सीएम अशोक गहलोत के करीबी हैं।
परसादीलाल मीणा ने ली शपथ
परसादीलाल मीणा ने मंत्रीपद की शपथ ली। वह लालसोट विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं और मीणा समाज के बड़े नेता हैं। परसादीलाल भी अशोक गहलोत के करीबी हैं।
भंवरलाल मेघवाल ने ली शपथ
मास्टर भंवरलाल मेघवाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। एससी समाज से आने वाले भंवरलाल सुजानगढ़ सीट से चुनाव जीते हैं और डिप्टी सीएम सचिन पायलट के नजदीकी माने जाते हैं।
लालचंद कटारिया ने ली शपथ
लालचंद कटारिया ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। लालचंद जयपुर की झोटवाड़ा सीट से विधायक हैं। कटारिया मनमोहन सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुके हैं। अशोक गहलोत के करीबी हैं।
डॉ रघु शर्मा ने ली शपथ
डॉ रघु शर्मा केकड़ी विधानसभा सीट से विधायक बने हैं। उन्हें कांग्रेस ने कैंपेन समिति का अध्यक्ष भी बनाया था। कभी सचिन पायलट के करीबी माने जाने वाले रघु शर्मा अशोक गहलोत के काफी खास हैं।

प्रमोद जैन भाया ने ली शपथ
अंता सीट से विधायक प्रमोद जैन भाया ने भी मंत्रीपद की शपथ ली। भाया को सचिन पायलट का करीबी माना जाता है। पिछली सरकार में उन्हें बीच में ही मंत्रीपद से हटा दिया गया था।

विश्वेंद्र सिंह ने ली शपथ
विश्वेंद्र सिंह पूर्वी राजस्थान के बड़े जाट नेता के रूप में पहचान रखते हैं और डीग सीट से विधायक हैं। विश्वेंद्र सिंह वरिष्ठ नेता हैं और तीन बार सांसद भी रह चुके हैं।

हरीश चौधरी ने ली शपथ
बायतु सीट से विधायक हरीश चौधरी ने मंत्रीपद की शपथ ली। हरीश चौधरी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हैं पश्चिमी राजस्थान के बड़े जाट नेता के रूप में उनकी पहचान है। हरीश चौधरी सचिन पायलट के करीबी माने जाते हैं और बाड़मेर सीट से सांसद भी रहे हैं।
रमेश चंद्र मीणा ने ली शपथ
रमेश चंद्र मीणा पहली बार कांग्रेस के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए हैं। 2008 में पहली बार वो बीएसपी के टिकट पर जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। अब उन्हें मंत्री बनाया गया है। सपोटरा सीट से विधायक बने हैं और सचिन पायलट के करीबी माने जाते हैं।
उदयलाल आंजना ने ली शपथ
उदयलाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। वह निंबाहेड़ा सीट से विधायक बने हैं और अन्य पिछड़ा वर्ग के बड़े नेता के रूप में जाने जाते हैं। अशोक गहलोत कैंप के माने जाते हैं।

प्रताप सिंह खाचरियावास ने ली शपथ
प्रताप सिंह खाचरियावास ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। प्रताप सिंह जयपुर के जिलाध्यक्ष भी हैं और इस जिले में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया है। वह स्वयं यहां की सिविल लाइन सीट से विधायक बने हैं। प्रताप सिंह सचिन पायलट के करीबी हैं।

सालेह मोहम्मद ने ली शपथ
सालेह मोहम्मद ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सालेह पोकरण सीट से विधायक हैं और अशोक गहलोत कैबिनेट में इकलौते मुस्लिम मंत्री हैं।

गोविंद सिंह ने ली शपथ
गोविंद सिंह डोटासरा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। डोटासरा विधानसभा में कांग्रेस की तरफ से मुख्य सचेतक रहे गोविंद सिंह लक्ष्मणगढ़ से तीसरी बार विधायक बने हैं। पायलट के करीबी हैं।

ममता भूपेश ने ली शपथ
ममता भूपेश ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। ममता दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुई हैं और अशोक गहलोत कैबिनेट में इकलौती महिला मंत्री हैं।

अर्जुन बामणिया ने ली शपथ
अर्जुन सिंह बामणिया ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। अर्जुन सिंह ने तीसरी बार जीत दर्ज की है। वह कांग्रेस के संगठन में भी रह चुके हैं और बांसवाड़ा सीट से जीतते रहे हैं। अर्जुन बामणिया को गहलोत समर्थक के रूप में जाने जाते हैं।

भंवरसिंह भाटी ने ली शपथ
भंवरसिंह भाटी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। वह कोलायत सीट से विधायक बने हैं। भाटी अशोक गहलोत के समर्थक माने जाते हैं और उन्होंने पहली बार बड़े जाट नेता देवी सिंह भाटी को शिकस्त दी थी, जबकि इस बार उनकी बहू को हराया है।

सुखराम विश्नोई ने ली शपथ
सुखराम विश्नोई ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। वह दूसरी बार सांचौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बने हैं। सुखराम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थक माने जाते हैं और पिछली बार भी चुनाव जीते थे।


अशोक चांदणा ने ली शपथ
अशोक चांदणा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। चांदणा अशोक गहलोत कैबिनेट का युवा चेहरा हैं। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चांदणा लगातार दूसरी बार विधानसभा चुनाव जीते हैं। चांदणा भी अशोक गहलोत के समर्थक माने जाते हैं।
टीकाराम जूली ने ली शपथ
टीकाराम जूली ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। टीकाराम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और डिप्टी मुख्यमंत्री सचिन पायलट से इतर राज्य के बड़े कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह के करीबी हैं। टीकाराम अलवर ग्रामीण सीट से विधायक हैं।

राजेंद्र यादव ने ली शपथ
कोटपूतली सीट से विधायक राजेंद्र सिंह यादव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राजेंद्र सिंह लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी माने जाते हैं।

सुभाष गर्ग ने ली शपथ
डॉ सुभाष गर्ग राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के टिकट पर चुनाव जीते हैं। आरएलडी ने कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। सहयोगी दल से सुभाष गर्ग के रूप में इकलौते मंत्री बने हैं और वह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेहद करीबी हैं।

केबिनेट मंत्री
बी.डी कल्ला, शांति कुमार धारीवाल, परसादीलाल मीणा, मास्टर भंवरलाल मेघवाल, लालचन्द कटारिया, डा. रघु शर्मा, प्रमोद जैन भाया, विश्वेन्द्र सिंह, हरीश चौधरी, रमेश मीणा, उदयलाल आंजना, प्रतापसिंह खाचरियावास, सालेह मोहम्मद।
राज्य मंत्री
गोविंद सिंह डोटासरा, ममता भूपेश, अर्जुन लाल बामणिया, भंवरसिंह भाटी, सुखराम विश्नोई, अशोक चांदणा, टीकाराम जूली, भजनलाल जाटव, राजेन्द्रसिंह यादव, सुभाष गर्ग।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/9
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement