Rain interrupted the yoga, the children playing on mobile-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बरसात ने योग में पहुंचाई बाधा, बच्चे मोबाइल पर खेलते रहे

khaskhabar.com: बुधवार, 21 जून 2017 4:56 PM (IST)
बरसात ने योग में पहुंचाई बाधा, बच्चे मोबाइल पर खेलते रहे
फतेहाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम रात को हुई बारिश के कारण फीका नजर आया। वही बारिश आने पर कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से भी कोई व्यवस्था नही की गई थी। रात को हुई बारिश के कारण फतेहाबाद के एम एम कालेज का ग्रांउड मे पानी एकत्र हो गया जिसके बाद कार्यक्रम को कालेज के हॉल मे आयोजित करना पडा। हॉल मे जगह कम होने के कारण आधे बच्चे तो योग कार्यक्रम से महरूम ही नजर आए। वही प्रशासन की ओर से साढे 7 बजे कार्यक्रम की शुरूआत की गई। जगह के कम होने के कारण जो बच्चे या लाग हॉल के अंदर बेठै थे। वह भी सही ढंग से योगा नही कर पा रहे थे। वही कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उचाना हल्के की विधायक प्रेमलता भी कार्यक्रम में नही पहुची। जिसके चलते एडीसी जयकिशन आभीर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। जगह कम होने के कारण प्रशासन की ओर से टुकडो के रूम मे कालजे के रास्ते पर योग की व्यवस्था की गई लेकिन बच्चे योग की जगह मोबाईल पर भी गेम खेलते हुए नजर आए। डीसी का कार्यभार देख रहे एडीसी जयकिशन आभीर ने बताया कि बारिश के कारण कुछ दिक्कत कार्यक्रम मे जरूर हुई लेकिन प्रशासन की ओर से हॉल की व्यवघ्स्था कर ली गई थी। उन्होने कहा कि आज कुछ लोगो ने काफी समय तक योग किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement