Rain changed weather cold increased shiver-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बारिश ने बदला मौसम, ठंड ने बढ़ाई कंपकंपी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 जनवरी 2017 11:12 PM (IST)
बारिश ने बदला मौसम, ठंड ने बढ़ाई कंपकंपी
कानपुर। देर रात से शुरू हुई बारिश ने अचानक मौसम बदलकर रख दिया। बारिश का असर ठंड के रूप में देखा गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बाद शुक्रवार दिन भर सूर्य भगवान का बादलों के साथ लुकाछिपी करते रहे। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि गुरूवार देर रात से जनपद व आसपास के कई जिलों में बारिश हुई है। जिले में लगभग 24.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश के पिछले कई दिनों से तेज धूप के चलते पड़ रही गर्मी को दूर कर दिया है और ठंड का सितम एक बार फिर देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक बारिश के साथ 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है, जिसके चलते ठंड के साथ-साथ रात में गलन बनी रहेगी। बदले मौसम के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान घटकर करीब नौ डिग्री व अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। एक-दो दिन में मौसम पूरी तरह से साफ होने की बात वैज्ञानिक द्वारा कही जा रही है।

[@ दृष्टिहीन मुस्लिम ल़डकी को कंठस्थ है श्रीभागवत गीता]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement