Railways withdraw tender for 44 high speed ICF trains-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रेलवे ने 44 हाईस्पीड आईसीएफ ट्रेनों के लिए निकाला टेंडर, नहीं बढ़ाई जाएगी टेंडर की तारीख

khaskhabar.com: बुधवार, 08 जुलाई 2020 1:30 PM (IST)
रेलवे ने 44 हाईस्पीड आईसीएफ ट्रेनों के लिए निकाला टेंडर, नहीं बढ़ाई जाएगी टेंडर की तारीख
नई दिल्ली। भारतीय रेल ने देश में ट्रेनों की गति बढ़ाने के उद्देश्य से 44 सेमी हाईस्पीड आईसीएफ ट्रेन सेट के लिए टेंडर निकाला है। रेलवे के मुताबिक, ये टेंडर 10 जुलाई को खुलेगा। रेलवे ने कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए टेंडर के लिए निविदा किसी भी जोनल रेलवे के जीएम के सेक्रेट्री के पास जमा कराया जा सकता है। रेलवे ने बताया है कि इन 44 सेमी हाईस्पीड ट्रेन सेट का टेंडर 10 जुलाई को खोला जाएगा। रेलवे ने यह भी साफ किया है कि इस टेंडर की तारीख को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। गौरतलब है कि रेलवे ने सेमी हाईस्पीड ट्रेनें खरीदने के लिए ग्लोबल टेंडर जारी किया है, जिसके तहत वंदे मातरम एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें खरीदी जा सकें। इस टेंडर के जरिए रेलवे को जल्द ही ये सेमी हाईस्पीड ट्रेनों मिल सकेंगी, जिन्हें रेलवे देश में कई रूटों पर चलाएगा। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement