Railway worker honored for preventing possible train accident-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संभावित रेल दुर्घटना रोकने वाला रेलकर्मी सम्मानित

khaskhabar.com: मंगलवार, 10 अक्टूबर 2023 4:38 PM (IST)
संभावित रेल दुर्घटना रोकने वाला रेलकर्मी सम्मानित
बीकानेर। संरक्षात्मक कार्य में प्रोत्साहन देने के उद्देशय से संरक्षित रेल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले रेल कर्मचारी सोमवीर, कीमैन को मण्डल रेल प्रबंधक डॉ. आशीष कुमार द्वारा संरक्षा पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है। सोमवीर सिंह, ट्रैक मेंटेनर( द्वितीय)/ भिवानी द्वारा 26 सितम्बर 2023 को अपनी की-मेन की ड्यूटी के समय भिवानी -रोहतक रेल खंड में सुबह 7:20 बजे पटरी की वेल्डिंग टूटी पाई गई। उसके बाद उन्होंने ट्रैक का बचाव किया। इस तरह उनके द्वारा रेल सुरक्षा के लिए सराहनीय कार्य किया गया इसके कारण संभवित दुर्घटना को बचाया जा सका। इस सजगतापूर्ण कार्य के लिए मंडल रेल प्रबंधक द्वारा उन्हें नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मण्डल रेल प्रबंधक द्वारा विपरीत परिस्थिति में अनहोनी को टालने और संरक्षा के प्रति जागरूकता बरतने के लिए कर्मचारी का आभार प्रकट किया गया ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement