Railway will run special five Summer trains -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रेलवे चलाएगा पांच समर स्पेशल ट्रेनें

khaskhabar.com: रविवार, 12 फ़रवरी 2017 09:12 AM (IST)
रेलवे चलाएगा पांच समर स्पेशल ट्रेनें
जयपुर। उत्तर-पश्चिम रेलवे ने गर्मियों की छुट्टियों में यात्री का दबाव बढऩे के मद्दनेजर पांच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय किया है। रेलवे ने इन ट्रेनों के लिए टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। इस बार इन स्पेशल ट्रेनों में सामान्य श्रेणी के डिब्बों में साधारण टिकट (जनरल) पर भी यात्रा करना संभव है। रेलवे के मुख्य प्रवक्ता तरुण जैन ने बताया कि अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर, जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर, जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-जयपुर, अजमेर-दिल्ली कैंट-अजमेर व बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर किराया स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
ये हैं पांच समर स्पेशल ट्रेनें

गाड़ी संख्या 09621 अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक 30 अप्रैल से 25 जून (9 ट्रिप) तक अजमेर से रविवार को 6:30 बजे रवाना होकर सोमवार को 4:45 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09622 बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर साप्ताहिक 1 मई से 26 जून (9 ट्रिप) तक बान्द्रा टर्मिनस से सोमवार को 6:15 बजे रवाना होकर मंगलवार 3:25 बजे अजमेर आएगी।
जयपुर-बांद्रा टर्मिनस 3 मई से 28 जून तक बुधवार को जयपुर से 08:20 बजे रवाना होकर गुरुवार को 04:45 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09724 बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक किराया स्पेशल 4 मई से 29 जून (9 ट्रिप) तक गुरूवार को बांद्रा टर्मिनस से 6:15 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 1:25 बजे जयपुर आएगी। जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट 1 अप्रैल से 30 जून तक (गुरुवार को छोडक़र) जयपुर से 7:55 बजे रवाना होगी।

[@ वचन निभाने को लड़ते हुए दो बार दी थी इस वीर ने जान!]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement