railway vigilant against open defecation in bikaner-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रेलवे ने खुले में शौच के खिलाफ किया जागरूक

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 सितम्बर 2016 1:09 PM (IST)
रेलवे ने खुले में शौच के खिलाफ किया जागरूक
बीकानेर। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल द्वारा दिनांक 25 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक खुले में शौच के विरुद्ध एक सघन जन-जागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मंडल के सभी 129 स्टेशनों एवं रेलवे के बड़े स्टेशनों के यार्ड तथा उसके आस-पास खुले में शौच करने वाले आमजन को इससे जनित बीमारियों के बारे में अवगत कराया जा रहा है। साथ ही साथ उन्हें खुले में शौच नहीं करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लोगों से प्रात: 5 बजे से 8 बजे के बीच मिलकर समझाइश की जाती है। सामूहिक शौचालय का प्रयोग करने की सलाह दी जाती है। इसी क्रम में गुरुवार सुबह बीकानेर स्टेशन से लालगढ़ स्टेशन तक एक अभियान चलाया गया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement